May 21, 2026
IMG-20220911-WA0071

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2022। क्षेत्र के एक किसान को खाद बीज व्यापारी ने उन्नत किस्म का बीज बताते हुए पुराने खराब बीज दे दिए। इससे व्यापारी ने तो 50 हजार ऐंठ लिए लेकिन किसान को 50 लाख का नुकसान हो गया। ऐसे में परेशान किसान ने व्यापारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी बलवीर मील ने बताया की ठुकरियासर निवासी
ओमनाथ पुत्र गोपालनाथ सिद्ध ने कस्बे के हंसोजी खाद बीज भंडार के संचालक लिखमादेसर निवासी हीरनाथ सिद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया की उसने आरोपी से 5 क्विंटल प्रमाणित ग्वार का बीज 50 हजार रुपये में खरीदा था। हीरनाथ ने उसे बीज अच्छी क्वॉलिटी होना और अच्छी फसल होने की बात कही। जिस पर प्रार्थी ने 120 बीघा भूमि पर काश्त कर ली। लेकिन उसके खेत मे फसल नही हुई और करीब 40-50 लाख रुपये का नुकसान हो गया। इस बाबत जब प्रार्थी ने जब हीरनाथ को बताया तो उसने कहा मेरा बीज बिक नही रहा था। इसलिए मेने आपको कई किस्म के बीज मिलाकर बेच दिए। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।