






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2022। जीव दया गौशाला द्वारा नेहरू पार्क में गौसेवार्थ आयोजित भागवत कथा में सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पांडाल को गुब्बारों से सजाया गया और बच्चों को टॉफियां व उपहार बांटे गए। बड़ी संख्या में उत्सव में श्रद्धालुओं ने भाग लिया व लाला के जन्म की बधाईयां बांटी गई। कान्हा के जन्म पर पांडाल में जनसमूह भावविभोर हो गया और सभी झुमने लगे। संत भोले बाबा ने कृष्ण जन्म पूर्व नरसिंह अवतार की कथा, वामन भगवान की कथा सुनाई। भव्य पांडाल में सुदंर झांकिया सजाई गई और आस पास के गांवो से भी ग्राीमण कथा श्रवण का लाभ उठाने पांडाल स्थल पर पहुंच रहें है। कथा स्थ्ल पर संगीतमय नानी बाई का मायरे का आयोजन भी किया जा रहा है। बालसंत शंकरदास जी महाराज द्वारा सोमवार को नरसी भक्त का नानी बाई के घर पहुंचने तक की कथा सुनाई तथा आज मायरा वाचन में नानी बाई का मायरा भरने के साथ ही मायरा पूर्ण होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु परंपरागत रूप से भाग लेंगे। बता देवें कथा का आज छठवां दिन है व कल धूमधाम से कथा की पूर्णाहुति होगी। गौशाला समिति के स्वयंसेवक कथा में अपना श्रम व सहयोग देकर व्यवस्थाएं संबंधी जिम्मेदारियां पूर्ण कर रहें है।









