May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2022। क्षेत्र में जमीनों के विवाद लगातार बढ़ते नजर आ रहें है। लिखमीसर दिखनादा में ग्राम पंचायत द्वारा कथित रूप से अतिक्रमण हटाना तथा इस भूमि पर मृत पशु डालने का स्थान बनाने का विरोध करते हुए ये ग्रामीण इसे अपनी भूमि बता रहें है। मामले में पीड़ित ग्रामीणों ने बीकानेर में धरना दिया। इन ग्रामीणों ने जमीन अपनी बताते हुए पंचायत की कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन बीकानेर में सुनवाई नहीं होने पर श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन व बीकानेर प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए, न्याय की मांग पर बीकानेर से जयपुर के लिए पैदल मार्च पर रवाना हो गए है। सोमवार रात 10 जनें रवाना हुए थे ओर जैसे जैसे आगे बढ़ते गए पिछड़े वर्ग के कई प्रतिनिधि मार्च में जुड़ते गए हैं। इस मार्च में राजेंद्र नोसरिया, रतन सौलंकी, कमल बापेऊ, चेतन भारतीय सहित कई महिलाए भी शामिल है। पैदल मार्च के दौरान शेरुणा के पास पहुंचे तो पैदल शामिल राजेंद्र नोसरिया की तबियत खराब हो गई। जिसका उपचार शेरुणा नर्सिंग स्टाफ ने सड़क पर ही प्रारंभ किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजेन्द्र नोसरिया की तबियत बिगड़ने पर शेरुणा नर्सिंग स्टाफ ने किया इलाज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर से जयपुर पैदल रवाना हुए, कर रहें है न्याय की मांग।