May 22, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2022। स्कूल से घर लौट रहें 10 वर्षीय बालक को क्रूजर की टक्कर ने घायल कर दिया और बालक के चाचा ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। बालक आबताफ पुत्र करामात सोमवार को रूपादेवी मोहता स्कूल से घर लौट रहा था। थाने के सामने ही डिवाडर के पास झंवर बस स्टैंड की ओर से आ रही क्रूजर ने बालक को टक्कर मार दी। बालक घायल हो गया पीबीएम में उसका इलाज चल रहा है। चाचा इस्लाम काजी निवासी प्रताप बस्ती ने मामला दर्ज करवाते हुए मौके से फरार हुए चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रविंद्र सिंह के सुपुर्द कर दी है।