May 22, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2022। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का ब्लॉक स्तरीय दूसरा चरण ग्रामीण खिलाड़ियों उत्साह व जोश के साथ जारी है। मंगलवार को बॉलीवाल के महिला फाइनल मुकाबले में सुरजनसर की टीम ने राजेडू की टीम को हरा कर विजयी परचम फहराया। गांव सुरजनसर में उत्साह का माहौल है और सरपंच ओमप्रकाश शर्मा सहित ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताते हुए टीम की युवतियों को जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। वहीं हॉकी महिला के फाइनल में मोमासर को जालबसर की टीम ने टक्कर दी। मोमासर ने फाइनल में जीत हासिल की और सरपंच सरिता देवी संचेती ने टीम को शुभकामनाएं दी। मोमासर में खेले गए हॉकी मैच में गांव के युवाओं की टीम ने व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला। बता देवें खो खो, कबड्डी महिला वर्ग, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो और बॉलीबॉल के पुरुष वर्ग में तीसरे राउंड के मुकाबले आज प्रारंभ होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को हॉकी में मोमासर ने हराया जालबसर को।