






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2022। क्षेत्र में 15 सितंबर को भारत बंद का मैसेज वायरल हो रहा है और अधिकांश नागरिकों में इसे लेकर जबरदस्त असमंजस बना हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की पड़ताल में सामने आया है कि ऐसा कोई निर्देश किसी संस्था या संगठन को प्राप्त नहीं हुआ है। कह सकते है कि ये ऐच्छिक बन्द होगा। अनेक स्कूल संचालकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कुलें कल बन्द नहीं है। क्षेत्र के सभी बड़े स्कूल कल खुलेंगे। कल बाजार खुलेंगे और कृषि मंडी बन्द रहेगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने बताया कि संगठनात्मक तौर पर ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है जिससे दुकानें बंद करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। बता देवें कृषि अनाज मंडी में कल जिंसों की बोली नही होगी। अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, उपाध्यक्ष लालचंद सिद्ध ने बताया कि लंपी रोग से पशुधन की जो हानि हुई है उसके विरोध में बंद का समर्थन करते हुए अनाज मंडी में जिंसों की बोली नहीं होगी।




