






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2022। क्षेत्र में हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। संस्कृति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में हिंदी की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने हिंदी को अनेकता में एकता बताते हुए इसे राष्ट्र और आमजन की पहचान बताया। समारोह में राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति की सर्वोच्च मानद उपाधि मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान मेरठ के साहित्यकार व पदमश्री डॉ. रवीन्द्र कुमार को दी गई। इसी तरह डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी साहित्य सृजन पुरस्कार जोधपुर के कथाकार-समालोचक डॉ. हरीदास व्यास, पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार मुंबई प्रवासी साहित्यकार महेन्द्र मोदी, सामाजिक सरोकारों को समर्पित रामकिशन उपाध्याय स्मृति समाज सेवा सम्मान जयपुर के सवाई सिंह व शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार जयपुर की उपन्यासकार- कथाकार तसनीम खान को प्रदान किया गया। इसमें पुरस्कार स्वरूप शॉल, श्रीफल, सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न व 11 हजार रुपए की नकद राशि दी गई। इस दौरान समिति के सभी सदस्य तथा सत्यदीप, बजरंग शर्मा, विनोद सिखवाल, कांति उपाध्याय, रामचंद्र राठी, सोहनलाल ओझा, ओमप्रकाश गुरावा, ओमप्रकाश स्वामी, ताराचंद इंदौरिया, विजयराज सेठिया, ओमप्रकाश गांधी, रूपचंद सोनी, तुलसीराम चौरड़िया, भंवर भोजक सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


संस्कार इनोवेटिव स्कूल में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हिंदी दिवस पर संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में वाद-विवाद, सुलेख, श्रुति लेख, निबंध, और कविता पाठ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कनिष्ठ वर्ग के सुलेख में प्रथम स्थान सगुन दुसाद, द्वितीय स्थान वर्षा प्रजापत, तृतीय स्थान शोएब सिलावट प्राप्त किया। वहीं वरिष्ठ वर्ग में सुलेख में प्रथम स्थान प्राची सुथार, द्वितीय स्थान स्नेहा स्वामी, तृतीय स्थान वंशिका चौधरी ने प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में कविता पाठ में प्रथम स्थान तन्वी चौधरी, द्वितीय स्थान मीनाक्षी स्वामी, तृतीय स्थान शनाया ने प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तरुण भंसाली, द्वितीय स्थान मेघना सारस्वत, तृतीय स्थान दिव्या सिद्ध ने प्राप्त किया। विद्यालय प्रधानाध्यापक मनोज गुसाईं ने कहा कि हिंदी हमारे देश की संस्कृति और संस्कारों का प्रतिबिंब है। हिंदी दिवस पर विद्यालय की प्रार्थना सभा भी हिंदी भाषा में करवा कर हिंदी भाषा का महत्व बताया। शाला सचिव ललिता गिरी गुसाईं ने विद्यार्थियों को शुद्ध लेखन के गुर समझाए।

शिशु भारती शिक्षण संस्थान में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की शिशु भारती शिक्षण संस्थान मे हिंदी दिवस मनाया गया। विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में विद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान राधा, द्वितीय स्थान शबीना चुनगर, तृतीय स्थान भारती ने प्राप्त किया। बच्चों को विद्यालय में पुरस्कार दिए गया। इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षक चांदरत्न घोटिया, विनोद सारण, नेहा जांगिड़ अनीता, डिंपल मौजूद रहे। संस्था प्रधान ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस के उपलक्ष में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।





