May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2022। प्रशासन शहरों के संग शिविर का आयोजन आज वार्ड 24,25,27, व 28 का कैम्प श्रीराम भवन में आयोजित किया गया। यहां शिविर प्रभारी व अधिशाषी अधिकारी के उपस्थित नहीं होने की शिकायत उपखंड अधिकारी व विधायक को की है। माकपा के हरिप्रसाद सिखवाल, राकेश, मोहनलाल प्रजापत, बालचंद प्रजापत, हरिप्रसाद माली ने ज्ञापन सौंपते हुए अधिकारियों से मौके पर जाकर वस्तुस्थिति का अवलोकन करने की मांग की। सिखवाल ने बताया कि 2021 से पालिका में फाइलों के ढेर लगे है और पालिका प्रशासन द्वारा अपने निजी लोगों के अलावा किसी के पट्टे नहीं बनाए जा रहें है। वार्ड 28 के पार्षद जगदीश गुर्जर ने भी उपखंड कार्यालय पहुंच कर केम्प प्रभारी व अधिकारी के नहीं आने की शिकायत की है। जगदीश शर्मा, कुनणमल, गणेश मोहता सहित अनेक वार्डवासी उनके साथ गए व अधिकारियों से वस्तुस्थिति देखने की अपील करते हुए शिविर में कार्य नहीं होने की बात कही।