August 29, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितम्बर 2022। पारिवारिक काम में किराए पर गाड़ी लेने के दौरान पहचान बना कर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी गांव लाछडसर निवासी आरोपी बोलेरो चलाता है। आरोपी क्षेत्र के गांव कितासर में एक ढाणी में घुस कर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी अपने गांव में छिपा हुआ था और भागने के प्रयास में था। लेकिन उसे दबिश देकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अभी कुछ देर में न्यायालय में पेश किया जाएगा।