






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2022। नवरात्र के पर्व पर रंग बिरंगे परिधानों में सजे धजे श्रीडूंगरगढ़ वासियों ने हाथों में डांडिया थामे जमकर झूमते नजर आए। जोश व उत्साह के सागर में माँ शक्ति के लिए श्रद्धा भक्ति में डूबे नागरिक, ये फ्लैश बेक दृश्य है 2019 का है। नीचे दिए गए फोटो में आप 2019 की झलकियों में देखें श्रीडूंगरगढ़ वासियों का उत्साह और उमंग। कोरोना के दो सालों बाद इस वर्ष फिर से अपनी तैयारी अपडेट कर लेवें नवरात्र उत्सव में भाग लेने की। हर घर में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्रीकरणी हैरिटेज के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए जाने वाले द ग्रेट डांडिया उत्सव-2022 की चर्चा हो रही है। उत्सव में दोनों दिन 20 से अधिक विभिन्न पुरस्कार दिए जाएंगे तथा उपहार में चांदी के सिक्कों की बरसात क्षेत्र के प्रतिष्ठित जेपी ज्वेलर्स द्वारा होगी।
नहीं आता है डांडिया तो चिंता न करें, यहां सिखें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अगर आपकों गरबा या डांडिया नहीं आता है और आपको गरबा में झूमने का मन है तो चिंता ना करें और एसडीसी डांस स्टूडियो, रानी बाजार में पहुंच जाएं जहां आपको बेहतरीन कोरियोग्राफर द्वारा मात्र 100 रूपए में डांडिया और गरबा के स्टैप्स सिखाएं जाएंगे। आप भी इस शानदार पारिवारिक आयोजन में भाग ले सकेंगे व जीत सकेंगे अनेकों उपहार।
केवल पास से होगी एंट्री, पढ़ते रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द ग्रेट डांडिया उत्सव-2022 पूर्णत पारिवारिक आयोजन होगा तथा इस आयोजन में प्रवेश केवल पास के द्वारा ही दिया जाएगा। बिना पास कोई प्रवेश नहीं दिया जाएगा तथा उत्सव से जुड़ी समस्त जानकारी के लिए आप लगातार पढ़ते रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आप सभी इस आयोजन से जुड़ कर अपने जीवन का यादगार नवरात्र मनाने की तैयारी धूमधाम से करें।






