May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2022। 220 केवी सब स्टेशन तेहनदेसर से निकलने वाले 33 केवी सोनियासर फीडर की सप्लाई कल बंद रहेगी। एईएन नरेंद्र सोनगरा ने जानकारी देते हुए बताया की 33 केवी फीडर सोनियासर मिठिया, सोनियासर गोदरन, सोनियासर शिवदानसिंह, कुनपालसर की विद्युत सप्लाई रख रखाव के कारण कल सुबह 10 बजे से 1 बजे तक बंद रहेगी। जिससे सोनियासर मिठिया रोही, सोनियासर गोदरन रोही, सोनियासर शिवदानसिंह रोही, कुनपालसर रोही से जुड़े कृषि कुएं और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।