






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2022। समाज में समरसता, समानता, नशामुक्ति, पर्यावरण शुद्धि एवं अहिंसा का प्रसार हुए बिना सभ्य समाज की समस्त अवधारणाएं समाप्त हो जाएगी। मानवता से परिपूर्ण सभ्य समाज के निर्माण में आचार्यश्री महाश्रमण के आर्शीवाद से अणुव्रत समितियां देशभर में जुटी हुई है एवं आगामी सात दिनों तक हर रोज समाज निर्माण के कार्यक्रम आयोजित होगें। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की स्थानीय अणुव्रत समिति भी इस दिशा में सक्रिय है एवं 26 सितम्बर से 2 अक्टुबर तक अणुव्रत उदबोधन सप्ताह का आयोजन कर रही है। सप्ताह के दौरान हर रोज होने वाले कार्यक्रमों का पोस्टर विमोचन रविवार को तेरापंथ सेवाकेन्द्र में साध्वी चरितार्थप्रभा एवं रामस्नेही संत मोहनराम के सानिध्य में किया गया। इस मौके पर साध्वीश्री ने मंगलपाठ सुनाया एवं अणुव्रत समिति सदस्यों ने पुरे सप्ताह सक्रिय रह कर इन आयोजनों को सफल बनाने का संकल्प लिया। समिति अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने सभी समिति सदस्यों से सक्रियता की अपील की व इस दौरान जैन सभाध्यक्ष विजयराज सेठिया, अणुव्रत समिति परार्मशक तुलसीराम चौरडिया, सभा मंत्री पवन सेठिया, ओसवाल पंचायत प्रमोद बोथरा, तेयुप अध्यक्ष प्रदीप पुगलिया, किशोर मंडल के रामदेव भंसाली, महिला मंडल की मंजुला जैन, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजु पारख, सुशील सेरडिया, करणीसिंह बाना आदि मौजुद रहे। अणुव्रत समिति मंत्री केएल जैन ने बताया कि सप्ताह के तहत सोमवार को साम्प्रदायिक सदभाव दिवस कार्यक्रम मालू भवन में सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित होगा।



