May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सडकों पर बने होटलों पर अवैध शराब की बिक्री होने की शिकायतें आए दिन होती है एवं इन्ही शिकायतों पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाही करते हुए दो जगहों पर दबीश दी एवं दो जनों को गिरफ्तार करते हुए अवैध शराब को जब्त किया है। कार्यवाहक थानाधिकारी एसआई बलवीरसिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे पर बेनीसर के पास स्थित तेजा होटल के सामने कार्रवाही कर गाढ़वाला निवासी बाबूलाल जाट को गिरफ्तार किया गया एवं उसके पास से 48 पव्वें अवैध देशी शराब को जब्त किया गया। इसी प्रकार सरदारशहर रोड़ स्थित मातेश्वरी होटल के सामने कार्रवाही कर कस्बे के निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर उससे 42 पव्वें अवैध देशी शराब को जब्त किया गया है।