






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2022। रविवार शाम सरकार ने शिक्षा विभाग में फेरबदल करते हुए तबादला सूची जारी की और श्रीडूंगरगढ़ के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि को यहां से 450 किलोमीटर दूर सम जैसलमेर भेजा गया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में अब शिक्षा की कमान संभालने सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत खाजूवाला से श्रीडूंगरगढ़ आएंगे। चर्चा है कि श्रीडूंगरगढ़ में दो दिग्गजों के बीच वर्चस्व की जंग में अधिकारियों के अचानक तबादले उन्हें भी आश्चर्यचकित कर देते है। चर्चा है कि ग्रामीण ओलंपिक के दौरान क्षेत्र के एक बड़े नेता की अनदेखी अधिकारी को भारी पड़ी है।




