May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2022। अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने एक जने को गिरफ्तार कर देशी शराब जब्त की है। सुरेश कुमार ने टाइम्स को बताया कि गश्त के दौरान कल्याणसर पुराना से जाखासर रोड पर 25 वर्षीय युवक गुमानाराम पुत्र कालूराम नायक निवासी कल्याणसर नया को शराब का कट्टा कंधे लेकर खड़े देखा। पुलिस को देखकर युवक कट्टा फेंककर भागने लगा तो कांन्सटेबल दीपेन्द्र सहित टीम ने उसे पकड़ा। युवक से पुलिस ने 42 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद की व उसे गिरफ्तार किया।