






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2022। सहकारी समितियों के चुनावों की जबरदस्त रौनक गांवो में छाई हुई है और चौपालों पर चुनावी चर्चाएं से माहौल गर्म है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की 31 सहकारी समितियों में सात के चुनाव बचे है और इन सात सहकारी समितियों के चुनाव आज पांचवे व अंतिम चरण के आज हो रहें है। आज आडसर, लिखमीसर, सोनियासर, इंदपालसर, सेरूणा मोमासर, समंदसर में संचालन मंडलों के सदस्यों के चुनाव प्रारंभ हो गए है। इनमें से इंदपालसर, लिखमीसर, सोनियासर, समंदसर में सभी 12 सदस्यों के निर्विरोध चुनाव हो गए है हालांकि इन सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा कल होगी। इंदपालसर में समिति सदस्य अमृतवासी के विजयपाल, भंवरलाल, गुसांईसर के कालूराम, मिंगसरिया से सगराम, हीरावतान के पन्नाराम, सुचिता नोसरिया से पाना, कमला, गजेन्द्रसिंह, इंदपालसर लालदास, कालूसिंह, धर्मास के भागीरथसिंह चुने गए है। सोनियासर में नानूराम, निरमा, नरसाराम, रामी, दशरथसिंह, रामनिवास, शंकरलाल, दिलीपसिंह, पुनाराम, मुंशीराम, राजाराम सदस्य निर्विरोध चुने गए है। लिखमीसर में भागीरथ, हड़मान, रामप्रताप, शांतिदेवी, ओमप्रकाश, पुष्पादेवी, कुंभाराम, राजेन्द्र, महेन्द्र, रामेश्वरी, सुंदरलाल, कालूराम सदस्य चुने गए है। समंदसर में लिछुराम, कुनणाराम, आत्माराम, बाबूलाल, देवीलाल, रूपा, किसनदास, किसनाराम, जगदीश, मघाराम, खिवनी, इमलाल निर्विरोध चुने गए है। ग्रामीण अंचल में निर्विरोध चुनावों को लेकर भी उत्साह है और ग्रामीाणों ने सदस्यों को बधाई दी हे।




