May 20, 2026
11111

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2022। देवीसिंह भाटी सहित भाजपा से निष्काषित नेताओं को भाजपा में शामिल किए जाने की चर्चाओं के बीच श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किसनाराम नाई के पोते आशीष जाड़ीवाल ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सहित अनेक नेताओं से जयपुर में मुलाकात की। श्रीडूंगरगढ़ की राजनीति में सक्रिय प्रयास कर रहें जाड़ीवाल ने श्रीडूंगरगढ़ की राजनीति पर आला नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा की। जाड़ीवाल ने टाइम्स को बताया कि पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से क्षेत्र के वर्तमान हालात पर चर्चा करते हुए यहां की संगठनात्मक समस्याओं से भी अवगत करवाया। राजे सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता युनूस खान, पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व शिक्षा मंत्री व राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी से मिले। सभी नेताओं को जाड़ीवाल ने श्रीडूंगरगढ़ आने व जनमानस का मन टटोलने का न्यौता भी दिया। बता देवें सोमवार शाम जयपुर में राजे के आवास पर हुई राजे समर्थकों की बैठक पूरे प्रदेश सहित दिल्ली तक चर्चा में है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक के पोते आशीष जाड़ीवाल ने की राजे से मुलाकात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आशीष ने घनश्याम तिवाड़ी से उनके आवास पर की मुलाकात।