August 29, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2022। पूर्व प्रधान, पूर्व विधायक व पूर्व जिला प्रमुख बन कर क्षेत्र की राजनीति में अपनी दीर्घ पारी में किसानों व आम जनमानस के ह्रदयों में अमिट छाप छोड़ने वाले दिवंगत नेता लूणाराम सारण की 26 वीं पुण्यतिथि पर आज उन्हें याद किया जाएगा। 11 बजे महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास में स्व लूणाराम सारण मेमोरियल समिति श्रीडूंगरगए द्वारा आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में विधायक गिरधारीलाल महिया सहित क्षेत्र के अनेक नेता व अनेक सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता शामिल होंगे।