






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे को गौरवान्वित करने वाले पल होते हैं जब अपनी मातृभूमि के प्रति अपना फर्ज अदा करने यहां के प्रवासी नागरिक आगे आते हैं। आज बुधवार को भी कस्बेवासी ऐसे ही गौरवान्वित करने वाले पल से रूबरू होंगे और मौका होगा कस्बे में नवनिर्मित जीव जतन पालिका भवन ओर शिव द्वार के लोकार्पण का। जीव जतन जनकल्याण चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नगरपालिका के कस्बा कार्यालय को शुरू करने के लिए भवन बना कर पालिका को सुपुर्द किया गया है। इसी प्रकार कस्बे के सौन्दर्यकरण को बढाने वाले कालू रोड़ पर प्रवेश द्वार के रूप में शिव द्वार का निर्माण करवाया गया है। इन दोनों निर्माण का लोकार्पण अभी कुछ देर में आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंदराम मेघवाल ओर राजू देवी पारख करेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष मानमंल शर्मा ने बताया कि शहर की ओर पारख परिवार का अभिनंदन है। कार्यक्रम में राजनीतिक भेद को भूल कर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक गिरधारी लाल महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ओर पूर्व विधायक किशनाराम नाई, पालिकाध्यक्ष मानमंल शर्मा शहर की ओर आभार जताएंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। आप सभी फेसबुक पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पेज को लाइक, शेयर जरूर करें।



