May 20, 2026
11111

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2022। देश पर जीने ओर देश पर मरने वालों सैनिकों में कर्जदार समस्त देशवासी है और उनका जितना सम्मान करे उतना कम है। यह संदेश दिया गया बुधवार को कस्बे के गणपति धर्मकांटे से ओर मौका था बीएसएफ की बाइक रैली के स्वागत, अभिनंदन का। रैली के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रधान सावित्री देवी गोदारा, पूर्व उप प्रधान केशराराम गोदारा की अगुवाई में गणपति धर्मकांटे पर अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। रैली में शामिल सभी बाइकर्स सैनिकों को मालाएं पहनाई गई और डीजे पर देशभक्ति गीत बजाए गए। रैली को लीड कर रहे डिप्टी कमांडेंड महेश चौधरी सहित अधिकारियों को साफा पहनाया गया। बीएसएफ द्वारा इस सम्मान के लिए गोदारा परिवार का आभार जताते हुए आभार स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान कस्बे के पार्षद ओर पार्षद प्रतिनिधि मनोज, हीरालाल जाट, राजू माली, नानूराम प्रजापत, रमेश प्रजापत, दाऊद काजी, नोरंगलाल चाहर सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैली में शामिल अधिकारियों का स्वागत करते मंत्री गोविंद राम मेघवाल।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वागत ओर सम्मान पर बीएसएफ ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया अभिनंदन।