






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2022। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बीकानेर दौरे पर है और आज जूनागढ़ के सामने उन्होंने आमसभा का आयोजन किया। हजारों समर्थक यहां पहुंचे व अपनी नेता का हौसला बढ़ाया। राजे ने राज्य सरकार पर जमकर वार किए व कहा कि गहलोत कुर्सी को ही बचाने में लगे रहें और जन हित, राज्य हित को भूल बैठे है। बीकानेर में आयोजित इस सभा मे श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा नेता शिव स्वामी ने मंच पर जाकर राजे का फूल माला से स्वागत किया। राजे ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के बारे में जानकारी लेते हुए राज्य सरकार की विफलताओं के प्रति घर घर जागरूकता लाने की जिम्मेदारी सौंपी। स्वामी ने राजे को शुभकामनाएं देते हुए आमजन की आवाज बुलंद करने की बात कही। श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा के हेमनाथ जाखड़, तोलाराम जाखड़ व जुगल किशोर तावनिया सहित बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए। बता देवें इस सभा की सफलता के लिए देवीसिंह भाटी सहित अनेक पूर्व भाजपाई व राजे समर्थक प्रयासरत थे।






