May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2022। कॉलोनी से निकालने की धमकी देते हुए एक वृद्धा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि आदर्श कॉलोनी निवासी अक्षय पुत्र रामेश्वरलाल भार्गव ने अपने घर पड़ौसी कुलदीप चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि उसका घर पड़ौसी कुलदीप उसे कॉलोनी से निकालने की धमकी देते हुए गाली गलौच करते हुए तंग परेशान करता है। शुक्रवार को आरोपी के बेटे ने मेरे घर के दरवाजे के आगे गाड़ियां खड़ी कर दी और जब गाड़ी हटाने को कहा तो झगड़ा करने लगे। मौके पर आई मेरी वृद्ध सास सुमित्रा देवी के साथ आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो इन्होंने वृद्धा से मारपीट की। उसने बताया कि आरोपी व उसका परिवार हमें लगातार तंग परेशान करते हुए धमकी देते है। मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंपी गई है।