May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2022। पुलिस प्रशासन ने त्योहार पूर्व तैयारी में सीएलजी सदस्यों की बैठक ली व आपणों गांव सेवा समिति ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है।

दीपावली पर आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की सामाजिक सेवाओं में अग्रणी संस्था आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सभी सेवादारों ने नागरिकों को स्वस्थ व सुरक्षित दीपावली मनाने की शुभकामनाएं देते हुए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। समिति के अध्यक्ष मनोज डागा व मदन सोनी ने बताया कि त्योहार के दौरान शहर में कोई अप्रिय घटना होने पर नागरिक तुरंत हेल्प लाइन नम्बर 8455-818181 नम्बर पर फोन कर सकते है। जिससे संस्था की फायर फाइटर वाहन, क्विक एम्बुलेंस की सुविधा तथा सेवादारों की मदद तुरंत उपलब्ध करवाई जा सकें।

सीएलजी बैठक संपन्न, ये की पुलिस ने अपील। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कानून व व्यवस्था बनाएं रखने में प्रशासन का साथ देते हुए नागरिकों से शांतिपूर्ण दीपावली मनाने की अपील श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित सीएलजी बैठक में की। सीओ दिनेश कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूरे क्षेत्र के नागरिकों को दीपोत्सव की बधाई दी। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने नागरिकों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी प्रेम व सौहार्द के साथ दीपों का त्योहार मनाने की बात कही। बैठक में त्योहार के दौरान बाजार में यातायात व्यवस्था बनाने, रात्रि में गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए दुकानों के आगे सीसीटीवी कैमरे लगवाने व भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सत्यनारायण स्वामी, पार्षद सोहनलाल ओझा, तोलाराम जाखड़, यूसुफ, रज्जाक ठेकेदार, हसन अली, सीमा जोशी, हरी जोशी आदि सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएलजी बैठक में शामिल हुए अनेक नागरिक।