






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में ढाणियों में लगी आग से किसानों के पशुओं के जिंदा जल कर मरने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिला जीव जंतु कल्याण अधिकारी ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। विभाग के अधिकारी श्रेयांस बैद ने बताया कि गांव उदरासर में किसान राजूराम देहडू की ढाणी में लगी आग में दो गाय व तीन भैंस जलकर मरने से हुए नुकसान के लिए सहायता राशि दिए जाने की मांग जिला प्रशासन से की गई है। बैद ने बताया कि आग की घटनाओं में पशुओं का नुकसान होने पर सहायता राशि दिलवाने के प्रयास निरंतर किए जाएंगे जिससे किसानों की मदद हो सकें तथा सरकार व प्रशासन के कार्य और अधिक संवेदनशील बन सकें।
जागरूकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, बाल दिवस मनाने का लिया प्रस्ताव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति की अक्टूबर बैठक रविवार को कस्बे के गाँधी पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रदेश सचिव ललित सिंह ओड ने की तथा सभी सदस्यों की सहमति से बाल दिवस धूमधाम से मनाने का प्रस्ताव लिया गया। शहर मंत्री अनमोल मोदी ने बताया कि बाल दिवस पर बालकों को अध्ययन सहायक सामग्री देने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री रामुनाथ जाखड़, विमल शर्मा, कोजूराम रेगर, सुभाष जावा, भैंरू सोनी, कालूराम पुरोहित, अनिल वाल्मीकि, अर्जुन जाट, सांवरमल सोनी, मुकेश नट, बाबूलाल रेगर, बजरंग प्रजापत, विशाल सिद्ध, मेघराज आंवला, रामवतार शर्मा, दीपू भार्गव सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें। समिति के जिलाध्यक्ष राम कुकणा ने सभी सदस्यों का आभार जताया व संगठन में सदस्यों सेवा भाव से कार्य किए जाने की बात कही।




