May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2022। कस्बे के कालूबास में घर में घुस कर मां बेटे के साथ मारपीट करने एवं हाथ तोड़ देने के मामले में जरीए इस्तगासा श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कालूबास निवासी अशोकसिंह राजपूत ने इसी मोहल्ले के रामलाल एवं उसके भाई गोपी माली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें अशोकसिंह ने पुलिस को बताया कि गत 19 अक्टुबर की रात को करीब 10 बजे आरोपी उसके घर में घुसे एवं उसके साथ मारपीट करने लगे। उसकी मां ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसकी मां के साथ भी मारपीट की। डंडे से की गई मारपीट में उसके शरीर पर कई जगहों पर चोटें आई एवं उसका हाथ भी टुट गया। इस संबध में 20 अक्टुबर को थाने में परिवाद दी गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो न्यायालय की शरण लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मुकदमें की जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम कर रहे है।