






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2022। तहसील के गांव कितासर भाटीयान में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग सहित उसके परिवार के साथ मारपीट की गई एवं बुजुर्ग महिला व पुत्री के कपड़े फाड़ कर लज्जा भंग का प्रयास किया गया। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाए गए मामले में बुजुर्ग हेमराज जाट ने इसी गांव के चेतनराम और उसके भाई हेतराम नाई, हरीराम व उसके भाई सोहनराम नाई व हरीराम के बेटे उदाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर 3 नवम्बर सुबह करीब 11.30 बजे उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एएसआई हेतराम करेगें।




