






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2022। तहसील के गांव मोमासर में स्थित पुलिस चौकी पर इन दिनों खासी सक्रियता देखी जा रही है। चौकी पर नए स्टाफ की नियुक्ति के बाद गांव में गश्त एवं त्वरीत कार्रवाई भी हो रही है। इसी कार्रवाही के क्रम में मोमासर पुलिस द्वारा तीन युवकों को अपने बुजुर्ग माता-पिता को परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी हैड कांस्टेबल सुरेश गुर्जर ने बताया कि गांव के बुजुर्ग चूनाराम सांसी ने अपने पुत्रों द्वारा तंग परेशान करने की सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां प्रभूराम सांसी, बनवारी सांसी व परमेश्वर सांसी को अपने मां बाप के साथ बदमीजी करने एवं धक्कामुक्की करते हुए मारपीट पर उतारू होने के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर छह माह के लिए शांति भंग नहीं करने के लिए पाबंद करते हुए जमानत पर रिहा किया गया। कार्रवाही करने वालों में हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार के साथ कांस्टेबल विनोद, रामस्वरूप, सुभाष स्वामी शामिल रहे।




