






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2022। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ से विद्यार्थियों के लिए खबर आई है। प्राचार्य डॉ आभा ओझा ने बताया कि एमए प्रीवियस में राजनीति विज्ञान विषय में प्रवेश की वरीयता सूची प्रथम व प्रतीक्षा सूची प्रथम जारी कर दी गई है। प्रवेश प्रभारी महावीर नाथ ने बताया कि दोनों सूचियों में जिन विद्यार्थियों का नाम है वे अपने आवेदन पत्र व मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन 10 नवंबर 2022 तक जमा करवा सकते है तथा ई मित्र पर शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2022 है।




