May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवबंर 2022। 66वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं विभिन्न स्थानों पर हो रही है और स्कूली छात्र छात्राएं उत्साह के साथ अनेक खेलों में भाग ले रहें है। जिला स्तरीय बालिका टेनिस क्रिकेट 17 वर्ष व 19वर्ष में राउमावि लिखमीसर उत्तरादा की बालिकाओं ने परचम फहराया है। कोच ओमप्रकाश भुंवाल ने बताया कि बालिकाओं ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दोनों खिताब जीत लिए है। ग्रामीणों ने बालिकाओं को बधाई दी। बता देवें लिखमीसर उत्तरादा की बालिकाओं ने ग्रामीण ओलपिंक में भी राज्य स्तर तक पहुंच कर खेल प्रदर्शन किया था।

हॉकी टीम मोमासर का फाइनल होगा कल देशनोक से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हॉकी का नाम आते ही श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मोमासर की हॉकी टीम की गत सफलता का स्मरण हो आया है। ग्रामीण ओलपिंक में जिले में विजयी होकर राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में ई .दे.रा.बा.उ. मा. वि. मोमासर 19 वर्ष छात्रा वर्ग की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में ढाणी चिमोलाई को हराया। छात्राएं कल फाइनल में देशनोक से टक्कर लेगी और खेल प्रभारी संतोष शेखावत व कोच अजय सिंह बालिकाओं से कल के मैच की रणनीति पर चर्चा करते हुए मैच जीतने का हौसला दिया। गांव में उनकी जीत के लिए प्रार्थनाएं की जा रही है। सेमीफाइनल में विजय हासिल करने पर सरपंच सरिता देवी संचेती, उपसरपंच जुगराज संचेती, वार्ड पंच- गोपाल गोदारा, विधाधर शर्मा, मुकेश नाई, तेजपाल सारण, पवन सैनी, अर्जुन बाल्मीकि, बनवारी स्वामी, गिरधारी खटीक, मनोज संचेती, प्रभु गोदारा, नानुराम नाई, मालाराम सिंवल, मनफूल गोदारा, गजानंद प्रजापत, सीताराम सुथार, बाबूलाल गर्ग, सुनील नायक, कानाराम बावरी, भागुराम मेघवाल, जगदीश बेरा, आसुराम नेण, शंकर गोदारा ने बालिकाओं को बधाई देते हुए गांव का नाम रोशन करने पर शाबासी दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तारादा की छात्रा टीम 17 वर्ष व 19 वर्ष वर्ग में जीत हासिल की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर की छात्रा टीम ने जीत लिया सेमीफाइनल, कल सुबह होगी देशनोक से टक्कर।