






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवंबर 2022। देर रात श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर स्थित एक होटल पर तीन युवकों ने उत्पात मचाया और मोमासर चौकी इंचार्ज एएसआई पूरणमल बुडानिया ने मौके पर पहुंच कर तीनों युवकों को गिरफ्त में लिया। पूरणमल ने बताया कि मोमासर निवासी राकेश, मनोज व अशोक शराब के नशे में गोपाल होटल पर झगड़ा कर रहें थे। चौकी से टीम के साथ वे मौके पर पहुंचे व युवकों से समझाईश का प्रयास किया। परंतु नहीं माने तो उन्हें 151 में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया और इनकी पिकअप को सीज किया गया।




