






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवंबर 2022। मंदिर के पास जुआ खेलते दो जनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने नगदी व पत्ते जप्त किए है। गांव पूनरासर में सैरूणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हनुमान मंदिर के पास ताश के पत्तों पर रूपयों का दांव लगाकर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 40 वर्षीय नरेन्द्र पुत्र रूपाराम सिद्ध तथा 45 वर्षीय अमरनाथ पुत्र डूंगरनाथ को अरेस्ट कर लिया। हैड कांस्टेबल मनोज कुमार की टीम ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपियों से 1120 रूपए जुआ राशि व 52 पत्ते ताश के जप्त किए।




