






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवम्बर 2022। छात्र संगठन एसएफआई का तहसील सम्मेलन आयोजित कर नई कार्यसमिति का गठन किया गया है। जिसमें कस्बे के गौरव टाडा को तहसील अध्यक्ष, गोपी पुनिया को तहसील महासचिव, महेश भाटी, अकरम काजी को उपाध्यक्ष, बजरंग जाखड़, मुनीराम को संयुक्त सचिव, सोकिन को स्थाई सदस्य के रूप में जिम्मेदारियां दी गई है। साथ ही 20 सदस्यों की कमेटी गठीत की गई। सम्मेलन में एसएफआई के जिला अध्यक्ष मुकेश ज्याणी, डुंगर कॉलेज SFI छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी कृष्णकांत गोदारा, मुकेश भूंवाल, गणेश माली, निर्मल सोनी, किशन पूनिया, कमलेश, मुकेश गोदारा, फरियाद, भवानी शंकर, मूलाराम नाई, प्रबल प्रताप सिंह, राकेश घोटिया, जीतू, जयंत सोनी, विशाल नायक, मनोज कुमार, मामराज, मनोज मेघवाल, समीर सहित कई छात्र मौजूद रहे एवं छात्रहितों के लिए संघर्ष सोशल मिडिया से बाहर आकर करने की बात कही।







