May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2022। 66वीं जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ के खिलाड़ियों ने परचम फहरा दिया है। तेजाना स्कूल तेजरासर में आयोजित 17 वर्षीय छात्रा वर्ग खो खो में लखासर की बालिकाओं ने विजय हासिल की है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लखासर की बालिकाओं ने फाइनल मुकाबले में मोरखाना को एकतरफा 27 पॉइंट व पारी से हराकर आसान जीत दर्ज कर ली है। शीशपाल खिलेरी ने बताया कि समापन समारोह में श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल माहिया, लखासर से सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, शाला निदेशक शीशराम, शारीरिक शिक्षक रामचंद्र भूकर, महावीर फौजी, ओमप्रकाश फौजी, जसोदा भूकर, टीम प्रभारी सरस्वती मोटसरा, मुकेश खिलेरी, सुभाष खिलेरी, तेजाराम, गोवर्धन, रणजीत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें। विधायक महिया ने विजेताओं को बधाई देते हुए ट्राफियों से सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य अन्नाराम सेरडिया व लखासर उपसरपंच सज्जनसिंह ने टीम को शुभकामनाएं दी। चयनित खिलाड़ी संगरिया हनुमानगढ़ में होने वाली राज्यस्तरिय प्रतियोगिता में बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। दयानंद विद्या निकेतन स्कूल श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित 19 वर्षीय व 17 वर्षीय मल्लखंब प्रतियोगिता में दयानंद विद्या निकेतन स्कूल ने विजय हासिल की है। यह टीमें राजस्थान स्टेट मलखंब में भाग लेने जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंभाराम घिंटाला ने विजेताओं को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय के संस्थापक सुभाषचंद्र शास्त्री ने विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की बात कहते हुए निरंतर अभ्यास की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। बींझासर के भवानी शिक्षण संस्थान सी.सै. स्कूल में आयोजित जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में आदर्श स्कूल गुसाईंसर बड़ा उपविजेता रही है। फाइनल मैच में विजेत डीएवी स्कूल लूणकरणसर ने गुसाईंसर बड़ा की टीम को हराते हुए खिताब जीत लिया। सरपंच सोहन नैण सहित अतिनियों ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए बधाई दी। राज्यस्तर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए श्रीडूंगरगढ़ से 8 खिलाड़ी रवाना हुए है। 19 वर्ष छात्र वर्ग में किशन पूनिया, कमलेश सेन, मूलाराम नाई, शुभम शर्मा, 17 वर्ष छात्र वर्ग में मुकेश गोदारा, जयंत सोनी, भवानी शंकर प्रजापत व 19 वर्ष छात्रा वर्ग में आशा सुथार का चयन हुआ। ये खिलाड़ी 14 से 18 नवंबर तक उदयपुर (छात्र वर्ग) और झालावाड़(छात्रा वर्ग) में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। छात्र संगठन एसएफआई के तहसील अध्यक्ष गौरव टाडा,तहसील महासचिव गोपी पुनिया, मोहन पूनियां, महेश भाटी, अखिलेश मेघवाल, प्रियंका लेगा ने बधाई दी। गांव मोमासर की युवती जयश्री भांमू पुत्री पतराम भांमू विश्व कबड्डी महासंघ द्वारा आयोजित ब्रिटेन में वर्ल्ड कप में भाग लेगी। जयश्री ने दिल्ली में आयोजित बैठक में चयनित हुई है। जयश्री दिल्ली में गार्गी कॉलेज के द्वितीय वर्ष की छात्रा है। गांव के खेलप्रेमियों में उत्साह है तथा उन्होंने जयश्री को शुभकामनाएं दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर की बालिकाओं ने खो-खो में जीता खिताब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दयानंद विद्या निकेतन ने मल्लखम्भ में जीते खिताब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दयानंद विद्या निकेतन के विद्यार्थियों ने 17 वर्षीय व 19 वर्षीय वर्ग में छात्र व छात्रा वर्ग एकतरफा विजित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा की आदर्श स्कूल कबड्डी में रही उपविजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर की बेटी जयश्री विश्व कबड्डी कप में चयनित हुई।