






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2022। जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं में जिले भर में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन साबित हुआ है। क्षेत्र के खिलाड़ियों ने जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों को अनेक खेलों में पछाड़ा और विजेता की ट्रॉफियां हासिल की है। जिले के खेल अधिकारी भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के खिलाड़ियों की सराहना कर रहें है।
शूटिंग बॉलीबॉल में उदरासर ने मारी बाजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन में आयोजित शूटिंग बॉलीबाल प्रतियोगिता 17 वर्षीय छात्र वर्ग में फाइनल मुकाबला उदरासर व सुरजनसर के बीच खेला गया। उदरासर ने सुरजनसर को एकतरफा हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। उदरासर स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार, शारीरिक शिक्षिका मंजू व समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। वहीं ग्राम पंचायत उदरासर के सरपंच किशन गोदारा छात्र टीम व समस्त शाला स्टाफ को बधाई दी। टीम प्रभारी श्रवणकुमार शर्मा, दुलदास स्वामी, श्यामसुंदर सारस्वत आदि ने टीम की उपलब्धि पर प्रसन्नता प्रकट की है।

बेटियों ने बाडेला को जिताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में बेटियों ने 66वीं जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पहला मेडल दिलवाया है। गांव में उत्साह का माहौल है व ग्रामीणों ने बताया की बालाजी शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने 14 वर्षीय बालिका वर्ग में कबड्डी में खिताब जीता है।

लाखनसर की लड़कियों ने जीती निबंध व क्विज प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लाखनसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने जिलास्तरीय निबंध व क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बीकानेर में आयोजित प्रतियोगिता में निबंध में उर्मिला कड़वासरा व क्विज में सुमन सिद्ध ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशाराम पांडर व राजूराम खिलेरी सहित स्टॉफ व छात्राओं ने राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी है। सुरजनसर सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने दोनों छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को शुभकामनाएं दी है।




