May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2022। नन्हें मुन्नों के लिए विभिन्न खिलोने से सजा कक्ष, प्रोजेक्टर पर चलते चलचित्र से बच्चों को मोहने वाले रंग व अनेक मनभावन फिचर ये दृश्य कस्बे के महाराणा प्रताप स्कूल में नजर आया। यहां आधुनिक शिक्षण सामग्री के साथ नर्सरी कक्ष का उद्घाटन किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी व मंत्री जगदीश स्वामी ने इस नई पहल को बच्चों को समर्पित करते हुए फीता काटकर कक्ष का उद्घाटन किया। श्रीगोपाल राठी ने कहा कि खेलेंगे बच्चे तभी तो बढ़ेंगे बच्चे और खेलने से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास के साथ सकारात्मक विचारों का माहौल भी बनेगा। संस्था के मंत्री जगदीश प्रसाद स्वामी ने रिबन काटते हुए बच्चों को खेल खेल में शिक्षा देने की बात कही। स्वामी ने बच्चों को सुसंस्कार देते हुए अपने से बड़ो का सम्मान करने की सीख प्राथमिकता से देने की बात कही। इस दौरान संस्था सदस्य पूजा राठी ने इस प्रयास को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रचनात्मक और सकारात्मक प्रयास बताया। इस दौरान संस्था उपाध्यक्ष ललित कुमार बाहेती, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार भादानी, कार्यकारिणी सदस्या कविता बिहानी भी मौजूद रही। शाला प्रबंधक विजयराज सेवग व प्रधानाचार्य भगतसिंह धनकड़ ने समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यसमिति का स्वागत और आभार प्रकट किया। इस दौरान स्कूल के स्टॉफ सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्था के अध्यक्ष व मंत्री ने बच्चों को खिलौनों से सजा कक्ष समर्पित किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आधुनिक नर्सरी कक्ष का उद्घाटन किया गया।