May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2022। राज्य सरकार के कार्मिकों के लिए खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने आगामी वर्ष 2023 के सार्वजनिक व ऐच्छिक अवकाश घोषित कर दिए है। सरकार ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए सरकारी अवकाश 29 तथा ऐच्छिक अवकाश 21 होने की सूची जारी की है। बता देवें 29 में 7 तथा 21 में 4 अवकाश के दिन शनिवार व रविवार को ही आ रहें है जिससे सरकारी छुट्टी का नुकसान होने की बात सामने आई जिससे छुट्टी में कुछ नुकसान होना भी सामने आया है। आप भी नीचे दी गई सूची में अगले साल के अवकाशों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।