May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2022। जमीन के विवादों पारिवारिक रिश्तों का सौहार्द समाप्त होने की ओर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सामाजिक विचारकों की चिंताएं भी बढ़ रही है। क्षेत्र के गांव बिंझासर में जमीन के विवाद में एक परिवार की कलह में जवाईं व उसका भाई भी शामिल हो गया। बिंझासर निवासी 24 वर्षीय युवक राजूराम पुत्र रामेश्वरलाल जाट ने सैरूणा थाने पहुंच कर अपने चाचा के लड़के हरिभगत व उनके जवांई गणेश सहित अन्यों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गुरूवार को मेरी मां खेत में सींव पर काम कर रही थी तो हरिभगत, उसकी बहन ने मेरी मां के साथ धक्का मुक्की कर जमीन पर गिरा दिया। मेरा भाई मां को बीकानेर अस्पताल में लेकर गया। दोपहर 3 बजे हरिभगत व उसका बहनोई गणेश, लालचंद पुत्र आसुराम निवासी जैतासर बोलेरो गाड़ी में अन्य चार पांच जनों के साथ खेत पर आए। सभी आरोपी एकराय होकर खेत में घुस गए व मेरे साथ लोहे की रॉड से मारपीट की। मारपीट में मेरे व मेरे भाई नारायण, दोस्त बीरबल मुंड के चोटें आई। मौके पर मेरा भाई रामनिवास, मनोज, दौड़ कर आए व शोर मचाया तो आरोपी मेरा एंड्रायड मोबाइल व 30 हजार नगदी छीन कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।