






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवंबर 2022। नाबालिग के खेत जाते हुए रास्ते में रोक कर शर्मनाक वारदात करने वाले आरोपी को मामला दर्ज होने के चार दिनों में गिरफ्तार किया गया है। घटना 14 नवबंर को हुई और 15 नवबंर को मामला थाने पहुंचा और आज सुबह युवक को पकड़ लिया गया है। पॉक्सो एक्ट में दर्ज एफआईआर के जांच अधिकारी एसआई बलवीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए कालू बास निवासी आरोपी अमित कुमार जाट को आज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेसी भेजा गया है।
ये था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ रोही में स्थित खेत पर अपने चाचा को टिफिन देने जा रही एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ 14 नवंबर को आरोपी ने वारदात को आरोपी ने अंजाम दिया था। एसआई बलवीर मील ने बताया कि बालिका अपने चाचा को टिफिन देने खेत जा रही थी तो युवक ने उसका पीछा किया और रास्ते में रोक लिया। आरोपी बालिका के बाल खींच कर रास्ते से दूर ले गया और जान से मारने की धमकी देते हुये कपड़े उतरवा लिए। आरोपी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और भविष्य में कहीं भी बुलाने पर आ जाने की धमकी दी। आरोपी ने वीडियो यूट्यूब पर डालने की धमकी भी दी थी।




