






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवंबर 2022। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलसीराम चोरड़िया ने रेल मंडल प्रबंधक को पत्र भेजकर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। चोरड़िया ने कहा कि स्टेशन पर एक नंबर प्लेटफॉर्म नीचा होने के कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के भारी परेशानी होती है तथा ट्रेनों के रूकने का समय कम होने के कारण चढने उतरने में दिक्कत है। यहां के यात्री भार को देखते हुए प्लेटफॉर्म ऊंचा करवाया जाए। उनहोंने एक ही टिकट खिड़की के कारण परेशानी झेल रही जनता को राहत देने के लिए एटीवीएम मशीन लगवाने की मांग की है तथा प्लेट फॉर्म पर कोच इण्डिकेटर लगवाने की मांग करते हुए कहा कि इससे कोच की सही जानकारी हो सकेगी तो यात्री अपने निर्धारित कोच में चढ़ पाएंगें। चोरड़िया ने कहा कि जनहित में रेलवे द्वारा इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।
पीएम किसान निधि की किश्त का भुगतान करने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के सदस्यों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर पीएम निधि योजना की किश्त जारी करने की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष श्रवणसिंह पुंदलसर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिपावली से पूर्व ही किसानों के खातों में जमा करवा देने की सूचनाएं है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अनेक किसानों को अभी तक किश्त नहीं आए है। सदस्यों ने कहा कि हल्का पटवारियों को तत्काल किश्त अदायगी के निर्देश देने की मांग की। इस दौरान तहसील अध्यक्ष बलवंत नाई, किसान भगवानसिंह, भेरूंसिंह, हेमसिंह, भेंरू सिंह, मोहर सिंह, रतन लाल सालासर, आदुराम सहित अनेक किसान मौजूद रहें।
परमेश्वरलाल की स्मृति में होगा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के दिवगंत भजन कलाकार परमेश्वरलाल सिखवाल की पुण्यतिथि पर मंगलवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन गायक सुभाष स्वामी ने बताया कि झंवर गेस्ट हाऊस बिग्गाबास में शाम 9 बजे भजन कार्यक्रम सिखवाल को श्रद्धाजंलि के साथ प्रारंभ होगा जिसमें क्षेत्र के अनेक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।





