






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2022। बालिकाओं में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए तथा प्रतिभाशाली बालिका की आगे की पढ़ाई में भी कोई अवरोध ना आए इसलिए सरकार ने इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार प्रारंभ किए। आज भारती निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है क्योंकि स्कूल की पांच छात्राओं का चयन इस योजना में हुआ है। संस्थान के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि ममता पुत्री श्रवणराम, सरिता पुत्री रामसिंह भादू, सुनिता पुत्री भंवरलाल शर्मा, सारिका पुत्री ओमप्रकाश सारस्वत तथा नुसरत पुत्री गुलाम हुसैन का चयन हुआ है। स्वामी ने विद्यालय परिवार की ओर से छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आगे के अध्ययन में ओर कड़ी मेहनत करने की बात कही। बालिकाओं ने स्कूल में अपने विषयाध्यापकों सहित संचालक का नियमित व उच्च स्तरीय शिक्षण के लिए आभार जताया। बालिकाओं के परिजनों ने भी प्रसन्नता प्रकट की है और छात्राओं को उच्च शिक्षा दिलवाने की बात कही। बता देवें इन बालिकाओं को सरकार द्वारा एक एक लाख रूपए व एक एक स्कूटी प्रदान की जाएगी। योजना के अनुसार कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं को 8वीं की छात्रा को 40 हजार, 10 वीं की छात्रा को 75 हजार, 12 वीं की छात्रा को 1 लाख रूपए की आर्थिक सहायिता दी जाती है। इसके साथ ही इन बालिकाओं को एक एक स्कूटी भी सरकार की ओर से उपहार में दी जाती है।



