May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवंबर 2022। क्षेत्र में स्प्रे करते हुए किसान पुत्रों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। असमय किसान परिवारों पर स्प्रे के कारण दुःखों का पहाड़ टूटने से परिजन आहत नजर आ रहें है। युवा किसान की मौत की खबर से गांव बाडेला में माहौल गमगीन हो गया है। बाडेला निवासी 47 वर्षीय उम्मेद सिंह पुत्र बदनसिंह ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका पुत्र 25 वर्षीय दीपक पुत्र उम्मेद सिंह जाट 18 नवंबर को खेत में स्प्रे कर रहा था। उसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई और परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। पीबीएम में गुरूवार को दौराने इलाज उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।