May 20, 2026
times logo

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अप्रेल 2020। देसलसर में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने से हमारे क्षेत्र में भी लोगों की चिंताएं बढ़ गयी थी परन्तु अभी अभी बीकानेर से राहत भरी खबर आई है कि देसलसर और नोखा क्षेत्र सहित बीकानेर की जांच को भेजे गए 62 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
सीएमएचओ डॉ. बी. एल. मीणा ने अभय इंडिया को बताया कि कल जिस व्‍यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी, उसकी ट्रेवल हिस्‍ट्री के अनुसार देशनोक और देसलसर में बडी संख्‍या में सैंपल लिए गए थे। इसके बाद जांच में 62 सैंपल नेगेटिव आए हैं।