May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 नवंबर 2022। जेतासर निवासी एक महिला की परिवाद पर जांच के लिए बुलाए युवक ने थाने में हंगामा मचाया और पुलिस के सामने ही महिला को धमकाया। एसआई बलबीर ने बताया कि गांव जेतासर निवासी किरण देवी पत्नी धुड़ाराम नायक की परिवाद पर जांच के लिए इसी गांव के 21 वर्षीय रामदयाल पुत्र रामचंद्र नायक को थाने बुलाया गया। आरोपी महिला से थाने में उलझ पड़ा व जान से मारने की धमकी देते हुए मरने मारने पर उतारू हो गया। पुलिस टीम ने युवक से समझाईश का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना तो उसे गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया।