May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवंबर 2022। क्षेत्र के गांव लाधड़िया में पुनर्निर्मित ठाकुरजी मन्दिर में सोमवार को सारस्वा परिवार द्वारा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन समारोह पूर्वक संपन्न किया गया। आज भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित प्रकाश तिवाड़ी ने सती प्रसंग व ध्रुव चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान को अर्पित भाव से किया जाने वाला कर्म ही तप है। व्यवस्थापक विष्णु सारस्वा ने बताया कि भागवत के दौरान सुंदर झांकिया सजाई जा रही है तथा आज से रात 8 से 10 बजे तक मायरा का वाचन किया प्रारंभ होगा। बड़ी संख्या में ग्रामीण व महिलाएं कथा श्रवण का लाभ उठा रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाधड़िया में संगीतमय भागवत कथा के दौरान सजाई जा रही है सुंदर झांकिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा में ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग लेकर धर्म आयोजन का लाभ ले रहे है।