May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 नवंबर 2022। क्षेत्र में बदमाश युवाओं के दो गुटों आपस में भिड़े और उन्हें थाने बुलाया तो वे थाने में भी आमने सामने हो गए। एएसआई पूर्णमल ने दोनों गुटों के पांच युवाओं को पकड़ कर हवालात में बंद कर दिया। पूर्णमल ने बताया कि दो दिन पूर्व सातलेरा स्टैंड पर लड़कों के दो गुट आपस में झगड़ पड़ें। दोनों ने ही थाने में एक दूसरे के खिलाफ परिवाद दी और उन्हें परिवाद की जांच में थाने बुलाया गया। थाने में लड़के आमने सामने हो गए और एक दूसरे को देख लेने की धमकियां देने लगे। इस पर पुलिस ने समझाईश का प्रयास किया परंतु ये नहीं माने तो धीरदेसर चोटियान निवासी पांच युवक 22 वर्षीय सांवरमल मेघवाल, 19 वर्षीय संदीप कुमार जाट, 23 वर्षीय पवन कुमार, 23 वर्षीय विजयपाल जाट व प्रवीण कुमार मेघवाल को 151 में मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांच युवाओं को झगड़ा फसाद करते एएसआई पूर्णमल ने गिरफ्तार किया।