August 30, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसबंर 2022। कल नौ गांवो की घरेलू व कृषि सप्लाई चार घंटे बंद रहेगी। पाठक इन गांवो के ग्रामीणों तक ये सूचना पहुंचाए। निगम के जेईएन वसीम भियानी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुलचासर गांव के 132 केवी विद्युत सब स्टेशन पर शुक्रवार को रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते इस जीएसएस से जुड़े नौ गांवों में चार घंटे बिजली बंद रहेगी। भियानी ने बताया कि क्षेत्र के गांव टेऊ, सूडसर, दुलचासर, गोपालसर, देराजसर, कोटासर, सेरूणा, नारसीसर, पूनरासर की घरेलू एवं कृषि बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी।