May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसंबर 2022। खो खो में बीकानेर की टीम की 14 वर्षीय बेटियों ने राज्य स्तर पर कांस्य जीत कर जिले को पहली बार कांस्य हासिल करने का गौरव दिया है। श्रीगंगानगर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ की टीम के साथ कांस्य के लिए खेले गए मैच में कांटे की टक्कर हुई और बीकानेर जिले की बालिकाओं ने हनुमानगढ़ को शिकस्त दी। हालांकि हमें कांस्य से ही संतोष करना होगा। जिले की टीम में चार बालिकाएं हमारे क्षेत्र से जिनमें तीन निरमा, बसु व प्रियंका लखासर से तथा कविता गुसाईंसर बड़ा से खेली है। गांव के जागरूक युवा शिशपाल खिलेरी ने बताया कि मैच के दौरान प्रधानाध्यापक राजेन्द्र, शारीरिक शिक्षक सुनील यादव, बजरंग खिलेरी, टीम प्रभारी उर्मिला व बरजु जाट, हीरसिंह मौजूद रहे और खिलाड़ियो का हौसला बढ़ाया। लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, उपसरपंच सजनसिंह तंवर, रामचंद्र भूकर, महावीर फौजी, मदन खिलेरी सहित ग्रामीणों व जिले के खो खो खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए बालिकाओं को शुभकामनाएं दी है। बता देवें 14 वर्षीय खोखो बालिका वर्ग में बीकानेर जिले की टीम ने पहली बार कांस्य पदक जीता है। और इसमें भी हमारे क्षेत्र की बेटियों का बड़ा योगदान रहा है।