May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसंबर 2022। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 14 वर्षीय बालिका वर्ग में बीकानेर ने नागौर को करारी शिकस्त देते हुए गोल्ड पर कब्जा कर लिया है। बीकानेर की छोटी छोटी धुआंधार रेडर के कारण टीम ने पहले हाफ में ही 45 स्कोर किया व नागौर ने 7 पाइंट हासिल किए। नागौर की टीम ने मैदान छोड़ दिया व बीकानेर ने एकतरफा विजय हासिल की। टीम में जश्न का माहौल है और बालिकाओं के परिजन भी उत्साहित है। इस टीम में भी श्रीडूंगरगढ़ के बाडेला गांव से अनिता व कमला तथा रिड़ी गांव से गुंजन व चेना, आड़सर गांव से पूजा व ममता खेल रही थी। वहीं सुरपुरा से ज्योति व नाथवाना से स्नेहा टीम में शामिल थी। श्रीडूंगरगढ़ से 6 बालिका खिलाड़ी ने राज्य स्तर पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और बीकानेर कबड्डी संघ के कोच ने पूरी टीम को बधाई दी। इन बालिकाओं के स्कूलों व परिवारों में ही नहीं गांवो में भी उल्लास का माहौल है।