May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसबंर 2022। हाइवे पर लखासर टोल के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई और एक 25 वर्षीय युवक घायल हो गया है। घायल युवक आनंद सिंह निवासी सुजानगढ़ बीकानेर से सुजानगढ़ जाने के लिए निकला था। लखासर टोल के पास उसकी मोटरसाइकिल दुघर्टनाग्रस्त हो गई। टोलकर्मी अमित नौटियाल ने टोल एंबुलेंस में घायल को राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्साकर्मियों द्वारा उपचार किया जा रहा है।