






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसंबर 2022। बीकानेर से दिल्ली की ट्रेन का इंतजार कर रहें एक दंपति के साथ सुबह सुबह चोट हो गयी है। दंपति रेलवे स्टेशन पर बने पुल के नीचे बैठे थे और अचानक पति खड़ा हुआ तो उसके सिर में चोट आ गयी। वहीं सामने ही रेलवे क्वाटर में कर्मचारी राजेंद्र सैनी का परिवार बाहर आया और चोटिल की मदद की। चोटिल बुजुर्ग छत्तर सिंह निवासी कालू बास को सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी है।



